उफनती गंगा की लहरों में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी टला बड़ा हादसा, गोताखोरों ने श्रद्धालुओं की बचाई जान इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने गोताखोरों को फूल मलाए पहनाकर किया सम्मानित
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की रिपोर्ट
गढ़मुक्तेश्वर/तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मोक्षिदायनी पतित पावनी गंगा मैया के बढ़ते जल स्तर के चलते उफनती गंगा में श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा में उठने वाली लहरों की अठखेलियों के बीच फंसकर पलट गई। नाव के पलटते ही गौताखोरो ने तत्परता दिखाते हुए साहस का परिचय देने के साथ सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया। गमीनत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार के द्वारा श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले गोताखोरों का साहस बढ़ाते हुए फूल मलाए पहनाकर किया सम्मान। और नाविकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत सख़्त दिशा निर्देश किये जारी।




