Thursday, April 10, 2025
34.6 C
Delhi
Thursday, April 10, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेश सरकारजनपद बुलंदशहर/ बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही। ट्रैवलर...

जनपद बुलंदशहर/ बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही। ट्रैवलर की ट्रॉले से हुई भिड़ंत में बच्ची सहित सात लोगों की मौत 20 लोग गंभीर रूप से घायल।

जनपद बुलंदशहर/ बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही। ट्रैवलर की ट्रॉले से हुई भिड़ंत में बच्ची सहित सात लोगों की मौत 20 लोग गंभीर रूप से घायल।
जनपद बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही ट्रैवलर अंबाला के पास ट्राले से हुई भिड़ंत में ट्रैवलर में सवार एक ही परिवार से के सात माह की बच्ची सहित सात लोगों की मौत हो गई। एवं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। उनमें से छह माह की बच्ची सहित सात की मौत हो गई है।, और 20 लोग घायल हुए हैं।
हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैवलर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद राहगीरों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए छावनी नागरिक अस्पताल व आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल धीरज ने बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्राले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्राले ने ब्रेक लगाई तो उनकी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular