गढ़मुक्तेश्वर/क्षेत्रीय व्यापारीयो के हरदिल अजीज पीड़ित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जनप्रिय व्यापारी नेता अनिल गोयल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्रीय व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर।
बता दें कि सिंभावली व्यापारी नेता अनिल गोयल के आवास पर सर्वसम्मति से व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संतुति पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार हाइड्रो वालों के द्वारा सिंभावली निवासी व्यापारी नेता अनिल गोयल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का सिंभावली नगर अध्यक्ष मनोनीत करने पर व्यापारियों ने किया खुशी का इजहार। वही इस अवसर पर नगर महामंत्री हेमंत कंसल, कोषाध्यक्ष अरविंद साहनी, पियूष गर्ग को मंत्री,पद की कमान सौंपते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार हाइड्रो वाले एवं महामंत्री मनीष सिंघल उपाध्यक्ष संजय द्वार जिला नगर अध्यक्ष गौरव गोयल नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ित व्यापारी की लड़ाई को लड़ा जाएगा।इस मौके पर हेमंत कंसल विकास गोयल,अवनीश गोयल, आयुष गोयल,सुनील गर्ग,संदीप गोयल, अतुल हर्षवर्धन, महेंद्र गोयल चक्की वाले, अरविंद साहनी, सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा