Sunday, June 22, 2025
30.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेश सरकारजनपद बरेली/आईपीएस अधिकारी के द्वारा जय भीम बोलने पर उपमुख्यमंत्री के यहां...

जनपद बरेली/आईपीएस अधिकारी के द्वारा जय भीम बोलने पर उपमुख्यमंत्री के यहां कराई शिकायत दर्ज

जनपद बरेली/आईपीएस अधिकारी के द्वारा जय भीम बोलने पर उपमुख्यमंत्री के यहां कराई शिकायत दर्ज
बरेली ज़ोन के ADG प्रेम प्रकाश द्वारा लोगों के अभिवादन में जयभीम बोलने को लेकर वहाँ के कुछ स्थानीय विधायकों ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के यहाँ शिकायत दर्ज कराई है।
आपको बता दे कि
पुलिस महकमे में आईपीएस प्रेम प्रकाश की गिनती काफ़ी ईमानदार और तेज़ तर्रार अफ़सरों में होती है। लेकिन जय भीम बोलने का विवाद सोशल मीडिया में वायरल होते ही कई संगठन और समाजसेवी आईपीएस के पक्ष में आ खड़े हुए हैं। और जय भीम बोलने के पक्ष में पुलिस महकमे के ही एक रिटायर्ड अधिकारी और समाजसेवी देवी सिंह अशोक ने बहुत ही सरल शब्दों में बिंदुवार समझाते हुए बताया हैं कि,
जय भीम क्या है?

  1. जय भीम कोई चुनाव या राजनैतिक नारा नही है। ना ही किसी व्यक्ति, समूह या क्षेत्र का एकाधिकार है।
  2. जय भीम प्रण है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे।
  3. जय भीम एक अपील है शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो की।
  4. जय भीम एक वादा है पे बैक टू सोसायटी का।
  5. जय भीम एक वादा है भारत की एकता के लिये मर मिटने का।
  6. जय भीम एक क्रान्ति है असमानता, लिंग भेद, अंधविश्वास के खिलाफ।
  7. जय भीम एक भावना है निर्भीकता की।
  8. जय भीम एक परंपरा है स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता की।
  9. जय भीम एक उत्तरदायित्व है बुद्ध, अशोक, कबीर, ज्योतिबा, सावित्रीबाई और बाबासाहब के विचारों का।
  10. जय भीम एक योजना है व्यक्ति, परिवार, समाज, देश और दुनिया मे लोकतंत्र, नैतिकता, विज्ञान, शान्ति और विकास के लिए।
    जन सेवा भारत न्यूज़ रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा हेड स्टेट उत्तर प्रदेश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular