Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeबड़ी खबरलद्दाख हिंसा में चार की मौत 70 घायल, कर्फ्यू लगा और इंटरनेट...

लद्दाख हिंसा में चार की मौत 70 घायल, कर्फ्यू लगा और इंटरनेट पर पाबंदी; भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

नई दिल्ली। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को हिंसक हो गया। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और 30 पुलिस व सीआरपीएफ जवानों समेत 70 लोग घायल हुए हैं।

भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि लद्दाख में हुई हिंसा कांग्रेस की खतरनाक साजिश का हिस्सा थी, जिसका मकसद देश में बांग्लादेश, नेपाल और फिलीपींस जैसी परिस्थितियां पैदा करना था। आज लद्दाख में विरोध प्रदर्शनों को ‘जेन जी’ द्वारा संचालित दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन, जांच में पता चला कि यह ‘जेन जी’ का विरोध नहीं था, बल्कि कांग्रेस का था।

कांग्रेस की मंशा खराब है- भाजपा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा-कांग्रेस की मंशा खराब है। यह कांग्रेस की साजिश है। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्ला, इंशाअल्ला’ कांग्रेस का मुख्य नारा है। यह जार्ज सोरोस के साथ राहुल गांधी की साजिश है। चूंकि, वह जनता से समर्थन नहीं पा सकते, इसलिए देश को तोड़ने की साजिश रचते हैं।

बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने के लिए उकसाते है राहुल गांधी

पात्रा ने कहा, राहुल गांधी बार-बार युवाओं को बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने के लिए उकसाते हैं। इन दिनों फिलीपींस में यह सब हो रहा है। वह भारत में भी ऐसी ही स्थिति पैदा करना चाहते हैं। क्या यह कांग्रेस की सही लीडरशिप है?

भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता है

कांग्रेस और राहुल गांधी को यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत में इस तरह के प्रयास सफल नहीं होंगे। भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता है। देश के लोगों में अच्छे-बुरे का फर्क समझने की क्षमता है। लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री और सरकार उनके लिए क्या कर रही है।

वे जानते हैं कि 2014 से पहले क्या स्थिति थी और आज क्या है? आज हम दुनिया में एक चमकते सितारे की तरह हैं। देश के लोग सब कुछ जानते हैं। अगर आप देश को तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो लोग इसका जवाब देंगे।

कांग्रेस के पार्षद ने युवाओं को हिंसा के लिए भड़काया : पात्रा

घटना की तस्वीरें दिखाते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के स्टैंजिंग सेपांग अपर लेह वार्ड से पार्षद हैं। उन्होंने युवाओं को भड़काया। उनको हाथ में हथियार लेकर भाजपा कार्यालय की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वह भीड़ को भड़काते हुए और भाजपा कार्यालय को निशाना बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मुख्य षड्यंत्रकर्ता हैं। इस तरह की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल सम्पादक श्री मुहीत चौधरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now