Saturday, June 28, 2025
33.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogमहामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अनावश्यक रूप से कांग्रेस के द्वारा टारगेट...

महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अनावश्यक रूप से कांग्रेस के द्वारा टारगेट करना किसान के बेटे का अपमान/हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष यूपी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)


(रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा)
हापुड़/भारत में किसान का बेटा देश में आजादी के 70 साल बाद उपराष्ट्रपति बना है। पूरे देश ने देखा है कि उसने सदन की गरिमा बनाए रखी है।लेकिन कांग्रेस उनको अनावश्यक रूप से टारगेट करने का कार्य कर रही है। महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हमेशा गरीबों के कल्याण और संविधान की रक्षा की बात की है। हाल में ही उपराष्ट्रपति महोदय द्वारा किसानो के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने के सम्बन्ध में सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कृषि मंत्री से सवाल किया था।   सभी दलों एवं किसानो ने उनकी प्रशंसा की थी कि किसान के पक्ष को बखूबी उठाया है।

कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ उच्च सदन के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरि नाम वर्मा एवं जिला अध्यक्ष पवन हूंण गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा किसान के बेटे को टारगेट करते हुए सीधा-सीधा अपमान है। इसको भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बर्दास्त नहीं करेगी।और यदि कांग्रेस ने अपना प्रयास जारी रखा। तो इसके लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नई दिल्ली जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन पर विचार करेगी। हमें किसान पुत्र उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर गर्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular