Saturday, June 21, 2025
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
Homeबड़ी खबरदिल्ली कूच को निकले नोएडा के आंदोलनकारी किसान, शहर हुआ जाम

दिल्ली कूच को निकले नोएडा के आंदोलनकारी किसान, शहर हुआ जाम

गौतम बुद्धनगर: एनटीपीसी-दादरी सहित नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने हजारों की संख्या एकत्र होकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल का इंतजाम करते हुए दलित प्रेरणा स्थल से लेकर चिल्ला बार्डर तक बेरीकेट्स सहित जरुरी सुरक्षा इंतजाम करते हुए किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है बड़ी संख्या में किसानों एवं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके विरोध किसान मौके पर ही धरना दे कर बैठ गए हैं। किसानों के धरने के कारण डीएनडी, चिल्ला बार्डर सहित एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम लगा हुआ है। उधर दिल्ली पुलिस ने बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।दिल्ली कूच को निकले नोएडा के आंदोलनकारी किसान, शहर हुआ जाम

किसानों के इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं तथा पूरी मुखरता से आंदोलन में सक्रिय है। कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत के नेतृत्व में लंबे समय तक आंदोलन झेलने वाले दिल्ली बार्डर पर एक बार फिर बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा लग गया है। इस बार किसानों के आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में सुखबीर खलीफा कर रहे हैं।सुखबीर खलीफा ने पिछले काफी समय से एनटीपीसी-दादरी, ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अपनी मुआवजा, रोजगार, 10% भुखण्ड सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अलग-अलग आंदोलन चला रहे किसानों को एक जगह एकत्र कर किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। इस लिए इस बार किसान आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है।दूसरी तरफ हरियाणा के किसान संगठनों ने भी 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिल्ली में एक बार फिर से किसान आंदोलन की सुगबुगहाट बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular