Saturday, June 21, 2025
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogतेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई एक बेटे की मौत मृतक का...

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई एक बेटे की मौत मृतक का पिता मामूली रूप से घायल

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई एक बेटे की मौत मृतक का पिता मामूली रूप से घायल

जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमे एक बेटे की मौत हो गई। जबकि मृतक का पिता मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।जानकारी के मुताबिक हापुड़ जिले के गांव शरीफपुर निवासी सतेंद्र पुत्र रामकरण अपने पिता के साथ वैगनआर कार में सवार होकर अपने भतीजे अंकित पुत्र अमरसिंह की शादी में थाना परीक्षितगढ़ के गांव दुर्वेशपुर जा रहे थे। बताया गया कि किठौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर- डिबाई नहर पटरी पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमे सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पिता रामकरण घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सतेंद्र को मेरठ उपचार को भेजा। जहां डॉक्टरों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर सतेंद्र की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार करते हुए शव को घर ले आए। इस बारे में किठौर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular