Sunday, August 3, 2025
28.1 C
Delhi
Sunday, August 3, 2025
spot_img
HomeBlogतीर्थ नगरी ब्रजघाट में वाराणसी की तर्ज पर बहेगी विकास की गंगा/उत्तर...

तीर्थ नगरी ब्रजघाट में वाराणसी की तर्ज पर बहेगी विकास की गंगा/उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा


गढमुक्तेश्वर/जनपद की तीर्थ नगरी बृजघाट का उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों के द्वारा नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसके चलते तीर्थ नगरी ब्रजघाट में चल रहे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ब्रजघाट को धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, जेट्टी बेरिकेटिंग, रोपवे प्रस्ताव, होटल,होम स्टे सुविधा,सड़क, शौचालय,और लाइटिंग व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की गई।

साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यटनता के हिसाब से ब्रजघाट में एक ही स्थान पर धर्म संस्कृति पर्यटन और आस्था का अनूठा संगम है सरकार इसको वाराणसी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

वही इस स्थलीय निरीक्षण समीक्षा को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि स्नान घाट की नियमित साफ सफाई के साथ जलकुंभ परियोजना और सोलर लाइटें लगाने का कार्य लगातार जारी है। इन सभी तथ्यों के मद्देनजर नजर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों के द्वारा की गई। समीक्षा स्थलीय निरीक्षण को लेकर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में अपार विकास होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular