मुरादाबाद में CM के कार्यक्रम स्थल परभरा पानी: DM-SSP बारिश में भीगते हुए.तलाशते रहे विकल्प; 50 डंपर बालू डलवानेपर भी नहीं सूखा ग्राउंड
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के.लिए तैयार किए गए कार्यक्रम स्थल में जल.भराव हो गयाहै। सर्किट हाउस के पीछे तैयार किए कार्यक्रम स्थल मेंकरीब 2 फीट तक पानी भरा है। सुबह से ही पंपों की.मदद से पानी को मैदान से बाहर निकालने का कार्य चलरहा है।DM अनुज सिंह और SSP सतपाल अंतिल बारिश मेंभीगते हुए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल को दुरुस्त कराने.की कोशिशों में जुटे हैं। लेकिन रुक-रुक कर हो रही.बारिश ने हालात पेचीदा कर रखे हैं। मैदान में करीब 50डंपर बालू डलवाए जाने के बाद भी मैदान के कीचड़ कोदुरुस्त नहीं किया जा सका है।मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार को शहर में भारी.बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकारीकार्यक्रम स्थल में रातोंरात बदलाव किए जाने के.विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। सुबह से लेकरडीएम-एसएसपी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर ही डेराडाले हैं। लगातार पंपों की मदद से मैदान का पानी बाहर.करने की कवायद चल रही है।




