Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogभाकियू संघर्ष (अराजनैतिक)ने किसानो की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव कर...

भाकियू संघर्ष (अराजनैतिक)ने किसानो की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव कर


क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एसडीएम म को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें निम्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए मांग की गई है कि विद्युत विभाग द्वारा लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है।भाकियू संघर्ष अराजनैतिक इसका पूर्ण रूप से विरोध करती है।अगर किसी के भी घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई।तो हमारा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर है।


जनपद की दोनों चीनी मिले सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर शुगर मिलो द्वारा किसानों का करोड़ों रुपए बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया शीघ्र ही किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए। आवारा पशुओं के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं एवं आम जन मानस को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जल्द उचित समाधान हो।किसान को राशन कार्ड बनवाने व नाम जुड़वाने के लिए तहसील के 10-10 बार चक्कर काटने के बाद भी किसान के काम को तहसील प्रशासन प्राथमिकता नहीं देता किसान की समस्या को अनदेखा न करा जाएं।


कोटला खादर में भूमाफियों ने किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए है। जल्द किसानों की जमीनों का कब्जा मुक्त कराया जाए ।और भूमाफियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now