रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/वाह-री हापुड़ पुलिस सिंभावली की हो तो क्या कहने, घर से चोरी की गई।मोटर साइकिल चोरी के मामले की डेढ़ वर्ष बाद पीड़ित की तहरीर पर की गई रिपोर्ट दर्ज। बता दे कि सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बढढा निवासी सत्यपाल पुत्र लेखराज ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि वह वर्तमान में हरोडा मोड पर रहता है।
जिसके चलते वह दिनांक 24/ 4/2024 को अपने समस्त परिवार के साथ किसी जरूरी कार्य से बाहर गया था। घर पर नहीं रहने का फायदा उठाते हुए। अरविंद पुत्र ओंकार, आर्यन पुत्र महेश, रॉबिन पुत्र सोबीर निवासी औरंगाबाद थाना सिंभावली के द्वारा उसकी मोटर साइकिल संख्या यूपी 37ई-9985 को चोरी कर लिया गया था। इसके संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। और आरोपी युवक पीड़ित को खुलेआम धमकी दे रहे हैं।
जिसको लेकर पीड़ित सत्यपाल के द्वारा एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह का दरवाजा खटखटाया गया। जिसमें सिंभावली पुलिस के द्वारा एसपी के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि शासन के द्वारा पुलिस को सख्त दिशा निर्देशित किया गया है कि थाने आने वाले पीड़ित की तहरीर पर तत्काल कार्यवाही कर उसे न्याय दिया जाए। लेकिन शासन के आदेश शायद सिंभावली पुलिस के लिए नहीं रखते कोई मायने।




