रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में तैनात सिपाही सोनू कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर कि बीती रात्रि सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिवार में मजाक कोहराम। आपको बता दे कि जनपद के थाना हाफिजपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिपाही सोनू कुमार जोकि मूल रूप से ग्राम सदरूद्दीननगर थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर निवासी की बीती रात्रि सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी।
जिसके पार्थिव शरीर को एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के द्वारा हापुड़ पुलिस लाइन में रखकर शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए और दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।




