Wednesday, February 11, 2026
14.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogअतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से तीखी नोंक-झोंक के बीच नाले पर किए...

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से तीखी नोंक-झोंक के बीच नाले पर किए गए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की ख़ास रिपोर्ट


गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कस्बा बक्सर में जल भराव की किल्लत से निजात दिलाने को लेकर नालों पर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को तीखी नोक-झोक के बीच पीला पंजा चलकर हटाया गया।
आपको बता दें कि सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्सर में एनएचएआई के द्वारा सर्विस रोड के किनारे बनाए गए नाले पर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है

और नाले बुरी तरह से बंद पड़े हैं। जिससे जरा सी बरसात होते ही नाले से बाहर निकला बरसात का पानी नालों सर्विस रोड को तालाब में तब्दील कर देता है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान के द्वारा उपजिला अधिकारी के समक्ष नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें एसडीएम के निर्देश पर नाले से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने का कार्य प्रगति पर चल रहा है।


वही इस प्रकरण को लेकर ग्राम प्रधान शाहरुख खान का कहना है कि नाले पर किया गया। अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को अल्टीमेटम के साथ खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now