Wednesday, February 11, 2026
16.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogसी.एच.सी.स्वास्थ्य विभाग टीम ने चलाया स्वास्थ्य जागरूक अभियान

सी.एच.सी.स्वास्थ्य विभाग टीम ने चलाया स्वास्थ्य जागरूक अभियान


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/ गढ़ रोड स्थित सी.एच. सी.अस्पताल की टीम ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर एवं स्कूल में बच्चों के साथ स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य जीवन अभियान के तहत एड्स ,टीबी. टायफाइड की दी जानकारी। टीम में शामिल हसमत अली एसटीएस ने बताया कि हमें एड्स के प्रति जागरूक रहना चाहिए ये कोई क्षय रोग नहीं है। मगर बहुत गम्भीर रोग है जिसके बचाव कार्यों को समझना बहुत जरूरी है। इसकी जांच और इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त की जाती है।

तो वहीं साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले डाट्स सेंटर संचालक बेख़ौफ़ शायर डा. नरेश सागर ने कहा कि किसी भी डाक्टर के पास जाने पर नयी सिरिंज का इस्तेमाल करने को कहें।और एक से दो हफ्ते तक खांसी-जुकाम के साथ बुखार रहने और बलग़म से खून आने पर अपने स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच कराएं। भारत सरकार ने ये सब सुविधाएं आपके लिए ही उपलब्ध कराई है। इस अभियान में विशेष सहयोगी शबनम जहां, राहुल कुमार,लक्ष्मी देवी, मिथलेश देवी,राकेश कुमार और गुलशन पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्यौराम रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now