रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/
हापुड़ में पुलिस गस्त की खुली पोल, पुलिस ग्रस्त करती रही और चोर चोरी की बडी घटना को अंजाम देकर चले गए।
आपको बता दें कि धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र का है।जहां बरसों से कमाई गई दौलत से खरीदे गए प्लाट को बेचकर घर में रखें करीब 14 लाख रुपए की नगदी और कई लाख रुपए के सोने चांदी की ज्वेलरी को चोर चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है। पुलिसिया अगस्त पर सवालिया निशान लगे को लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।




