रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 9 पर अल्लाह बख्शपुर के पास एक तेज रफ्तार कर नियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसमें कर सवार युवक एक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 9 पर हुए सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान फिरोज निवासी रामपुर के रूप में हुई है। जो कि अपनी बीमार साली को देखकर वापस रामपुर लौट रहे थे। जैसे ही नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से पहले पहुंचे। तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने घायल कार सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।




