मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बोरे से नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। सोनू नामक व्यक्ति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जब बोरा खोला तो उसमें कुछ घंटे पहले जन्मी एक बच्ची मिली, जिसकी हालत बेहद नाजुक थी।पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम ने बचाई जानःलाजपत नगर चौकी इंचार्ज महेश शर्मा, पीतलबस्ती चौकी इंचार्ज कृष्णा कुमार और चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर तबस्सुम अंजू सागर ने बच्ची को बोरे से निकाल.कर तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद चाइल्ड लाइन सुपर.वाइजर दीपक कुमार और महिला सिपाही सविता बच्ची को जिला महिला अस्पताल के एस..एनसीयू वार्ड में ले गए।यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे! किशोर और बेटी समेत तीन की मौत, आरोपी ड्राइवर फरारःडॉक्टरों ने बताया नाजुक हालत.सीएमएस डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि बच्ची का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ लगता है।
सांसें बार-बार टूटने की वजह से डॉक्टरों की टीम लगातार उसे बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं डॉ. पुष्पा यादव ने कहा कि बच्ची का वजन सामान्य से कम है और जन्म के तुरंत बाद उचित देखभाल न मिलने के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई है।CCTV फुटेज से तलाश जारीःपुलिस ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर किसने नवजात को सड़क किनारे बोरे में फेंका। फिलहाल बच्ची का जीवन बचाने के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम हर संभव प्रयास कर रही है।




