एसडीएम को शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएलओ सूची में त्रुटि संशोधन करने को लेकर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में तहसील स्तर से खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमोदित शिक्षकों/शिक्षामित्रों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाए जाने को लेकर उपरोक्त बीएलओ सूची में अनियमितताओं की भरमार है। इसमें कुछ बीएलओ की ड्यूटी दो जगह लगा दी गई है। जिससे शिक्षामित्र को मानसिक परेशानी हो रही है।और उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में उपजिला अधिकारी गढमुक्तेश्वर श्री राम यादव को ज्ञापन सौंपकर सूची में संशोधन करने की मांग की गई है।




