Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogभारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, राष्ट्रपति ट्रंप ने...

भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे सर्जियो गोर, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिका के नए राजदूत का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने अपने विश्वासपात्र सर्जियो गोर को भारत में राजदूत नियुक्त किया है. इसके साथ ही सर्जियो दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत भी होंगे.
यह ऐलान राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में किया.

बता दें कि वर्तमान में सर्जियो गोर व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर हैं. अमेरिकी सीनेट की पुष्टि के बाद वह भारत में अमेरिका के नए स्थायी राजदूत होंगे.

भारत में स्थायी राजदूत नियुक्त

दरअसल एरिक गार्सेटी के हटने के सात महीने बाद अमेरिका ने भारत में अपना स्थायी राजदूत नियुक्त किया है. सर्जियो भारत में 26वें अमेरिकी राजदूत होंगे. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत के लिए अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत के रूप में नियुक्त कर रहा हूं.

सर्जियो गोर को बताया करीबी सहयोगी

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को अपना करीबी सहयोगी, मित्र और विश्वासपात्र बताया, जिस पर वह पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह जरूरी है कि मेरे पास ऐसा व्यक्ति हो जो मेरे एजेंडे को पूरी तरह लागू कर सके और हमें मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) के लक्ष्य की ओर ले जाए.

सर्जियो और ट्रंप का गहरा नाता

बता दें कि सर्जियो गोर लंबे समय से ट्रंप के राजनीतिक और व्यक्तिगत विश्वासपात्र रहे हैं. उन्होंने ट्रंप के ऐतिहासिक प्रेसिडेंशियल कैम्पेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी बेस्टसेलिंग किताबों के प्रकाशन में योगदान दिया, और ट्रंप के समर्थन में एक बड़े सुपर पैक (पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) का नेतृत्व किया.

कर्मचारी चयन में अहम भूमिका

व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर के रूप में, गोर ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए कर्मचारी चयन में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सर्जियो गोर और उनकी टीम ने रिकॉर्ड समय में संघीय सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 4,000 ‘अमेरिका फर्स्ट पैट्रियट्स’ को नियुक्त किया, जिससे सरकारी विभागों और एजेंसियों में 95% से अधिक पद भरे जा चुके हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now