Tuesday, February 10, 2026
16.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
Homeक्राइमपिता दहेज के भूखे भेड़ियो की मांग पूरी करने का बेटी की...

पिता दहेज के भूखे भेड़ियो की मांग पूरी करने का बेटी की बांधता रहा ढांढस, संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला बेटी का शव


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
हापुड़/ कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर बांसका में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटका मिलने से मचा हड़कंप मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप।
आपको बता दें कि पीड़ित अमरसिंह निवासी गांव बम्बावड़ थाना बादलपुर जिला गौतम बुद्ध नगर ने अपनी बेटी तनु की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व राहुल पुत्र सतपाल के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज देकर की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चला।

उसके बाद विवाहिता को कम दहेज लाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर तंग परेशान करने लगे कुछ दिन बाद विवाहिता को एक बेटी हुई। बेटी होने से ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए। और विवाहिता बेटी पर अत्याचार तथा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब मारपीट की सूचना विवाहिता ने अपने परिजनों को दी तो बेटी का घर बसा रहे। जिसको लेकर पिता ने विवाहिता की ससुराल में आकर ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पूरी करने का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे थे।

विवाहिता को लगातार परेशान कर रहे थे। विवाहिता के परिजनों ने आगे बताया विवाहिता की शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च कर शादी की थी। उसके बावजूद भी गाड़ी और रूपयों की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर विवाहिता को परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते देर रात्रि विवाहिता बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर बेटी को मौत की नींद सुला दिया। जिसको लेकर मायके पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now