Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद के मोगली की करतूत: महिला से नजदी.कियां बढ़ा बनाए संबंध, शादी...

मुरादाबाद के मोगली की करतूत: महिला से नजदी.कियां बढ़ा बनाए संबंध, शादी की बात पर मुकरा, पुलिस शिकायत पर धमकी

मझोला में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर डीआईजी ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच

कांठ रोड हरथला निवासी एक युवक ने मझोला में रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला के साथ उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।डीआईजी तक मामला पहुंचने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र की महिला मझोला क्षेत्र में रहती है। महिला ने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सिविल लाइंस के हरथला झांझनपुर निवासी मोगली उर्फ बंटी ने शादी का झांसा देकर नजदी.कियां बढ़ा ली।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी धमकी देने लगा। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बीच आरोपी शिकायत करने पर चिढ़ गया और जाति.सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के साथ उसने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने मासूम बेटे के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाए। अंत में डीआईजी का दरवाजा खटखटाने पर उसे राहत मिली। डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी मोगली उर्फ बंटी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, एससी-एसटी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस जांच कर शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now