Thursday, February 12, 2026
14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogथाना हापुड़ देहात पुलिस के अथक प्रयास से ततारपुर के जंगल में...

थाना हापुड़ देहात पुलिस के अथक प्रयास से ततारपुर के जंगल में मिले वृद्ध के शव की 63 वर्षीय मनवीर उर्फ कालू निवासी ततारपुर के रूप में हुई शिनाख्त


भूपेंद्र वर्मा की खास रिपोर्ट
हापुड़/थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ततारपुर के जंगल में चंद घंटे पहले पड़े मिले अज्ञात वृद्ध के शव की की हापुड़ देहात पुलिस के अथक प्रयास के चलते 63 वर्षीय मनवीर उर्फ कालू पुत्र श्री राम निवासी ततारपुर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि हापुर थाना देहात पुलिस को नरेंद्र चौधरी निवासी ततारपुर के खेत में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्रकार फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

वही इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि ततारपुर के जंगल में पड़े मिले मृतक वृद्ध के शव की शिनाख्त परिजन सुनील कुमार और सौरभ द्वारा मनवीर उर्फ कालू पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम ततारपुर थाना हापुड़ देहात 63 वर्ष के रूप में की गई है। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now