Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogवह धर्मांतरण गिरोह का सदस्य': युवती से अश्लील हरकत, तमंचा दिखाकर...

वह धर्मांतरण गिरोह का सदस्य’: युवती से अश्लील हरकत, तमंचा दिखाकर शादी का दबाव, पीड़िता की मां के गंभीर आरोप

मिलक में एक युवक को युवती से अश्लील हरकत, धर्मांतरण और शादी का दबाव बनाने के आरोप में मोहल्ला वासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता और उसकी मां ने आरोप लगाया कि आरोपी अमन सिद्दीकी लंबे समय से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रामपुर पुलिस कर रही जांच – फोटो

मिलक के एक युवक को स्थानीय निवासियों ने कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि युवक ने एक युवती को रास्ते में रोककर तमंचा दिखाकर अश्लील हरकतें कीं और धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव डाला। घटना के बाद पीड़ित युवती की मां कोतवाली पहुंची और उसने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था।

उसने बताया कि युवक ने झूठी पहचान बनाकर लव जिहाद में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। शादी से इनकार करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य धर्म की लड़कियों से संपर्क कर उन्हें गुमराह करता है।

किसी धर्मांतरण गैंग से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को जब युवक ने फिर युवती को घेरा तो मोहल्लावासियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अमन सिद्दीकी के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।आरोपी का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now