Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogराष्ट्र के समग्र विकास में जमीनी स्तर पर खेलों का महत्व जरूरी/डॉक्टर...

राष्ट्र के समग्र विकास में जमीनी स्तर पर खेलों का महत्व जरूरी/डॉक्टर सरदार राजेंद्र सिंह औलख



गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले हिम्मतपुर रोड पर स्थितआरoएसo एमo सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया गया।इस उपलक्ष्य में विद्यालय में खेल का आयोजन किया गया।


जिसमें सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया एवं विभिन्न प्रकार के खेल जैसे वॉलीबॉल खो-खो बैडमिंटन एथलीट आदि खेलो में स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वही इस खेल दिवस के मुख्य अतिथि सरदार डॉक्टर राजेंद्र सिंह औलख अध्यक्ष जिला वॉलीबॉल संघ हापुड़ के द्वारा खेलों को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि युवा खिलाड़ियों का भविष्य राष्ट्र के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है। क्योंकि खिलाड़ी ने केवल खेलों में देश का नाम रोशन करते हैं। बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से समाज के निर्माण में भी योगदान देते हैं।

इसके लिए सरकार की पहल जैसे कि खेलो इंडिया, उच्च गुणवत्ता वाले कोचों का प्रशिक्षण और धरातल स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है। इस आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल प्रबंधक संदीप सिंधु एवं प्रधानाचार्या ग्रीष्मा कपूर उप प्रधानाचार्य नवनीत शर्मा , कोऑर्डिनेटर संतवीर सिंह,नासिर अली अंकित शर्मा,निशु शर्मा अध्यापक/ अध्यापिकाएं सहित समस्त स्कूली स्टाफ से जुड़े कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा की रिपोर्ट जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now