रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मोक्षदायनी पतित पावनी गंगा मैया में मूर्तियों का विसर्जन करने को लेकर एनजीटी कोर्ट के द्वारा गंगा को स्वच्छ पवित्र अविरल रखने के लिए सख्त आदेश जारी किए हुए हैं। उसके बावजूद भी मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया में मूर्तियों के विसर्जन करने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया एवं मध्य गंगनहर में मूर्तियां विसर्जन करने के दौरान पूर्व में कई श्रद्धालु अपनी जान गवा चुके हैं।
जिसको लेकर सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के द्वारा एक दिन पूर्व ही सभी नविको को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश जारी किया गया था। कि गंगा मैया में मूर्ति विसर्जन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी नाविक अपने चंद पैसों के लालच में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ करने के साथ मूर्तियों का बीच गंगा मैया की धार में ले जाकर मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं। जिसकी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से दौड़ रही है। जबकि मोक्षदायनी पतित पावनी गंगा मैया के बढ़ते जल स्तर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के द्वारा नावो के संचालन पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं।




