बहादुरगढ़ थाना प्रभारी ने सफेद पोश नेताओं का दबाव दरकिनार कर आपस में पथराव करने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर की पुख्ता कार्यवाही
रिपोर्टर भूपेंद्रवर्मा
गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगढ़ कस्बे में चाय पत्ती के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुए पथराव को लेकर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ कार्यवाही शुरू कर दी थी। लेकिन सूत्रों की माने तो इसी बीच आगामी चुनाव को लेकर कुछ सफेद पोश छूट भैया नेता कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने के साथ राजनैतिक रोटियां सेखने का कार्य कर रहे थे।
वही तेज तरह थाना प्रभारी मनोज बालियान के द्वारा राजनीतिक अनावश्यक दबाव को दरकिनार करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर की गई है सख्त से सख्त कार्यवाही। जिसे देखकर क्षेत्र में कुकरमुत्ते की तरह पनप रहे। शरारती तत्व हुए दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोज बालियान का कहना है कि क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर विधिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा।





