Wednesday, February 11, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद: महिला ने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटाया, रोने...

मुरादाबाद: महिला ने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटाया, रोने के आवाज सुनकर परिजन रह गए अवाक

मुरादाबाद में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में डाल दिया। बच्चे के रोने पर परिजनों ने उसे बचा लिया। विशेषज्ञों के अनुसार महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है। घटना से मोहल्ले में सनसनी है।

मुरादाबाद की घटना – फोटो

मुरादाबाद के करुला में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने अपने 15 दिन के बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। बच्चे के रोने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो पाई। महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक बीमारी से पीड़ित बताई जा रही है। करूला की रहने वाली महिला ने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया।प्रसव के बाद वह पोस्ट पार्टम बीमारी से ग्रसित हो गई। शुक्रवार को महिला ने अपने दुधमुंहे बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सोने लगी। कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे तो अवाक रह गए। परिजनों ने तत्काल मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला।

परिजन पहले मान रहे थे कि ऊपरी हवा के चलते महिला परेशान है। परिजनों ने उसकी झाड़ फूंक भी कराया था। कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। इस बारे में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय ने बताया कि महिला पोस्ट पार्टम साइकोसिस बीमारी से पीड़ित है।वह इस समय अवसाद में चली गई है। महिला वास्तविकता से संपर्क खो चुकी है। वह अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे हालात में उसे नींद भी कम आएगी। इधर यह घटना मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now