Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद नौकरानी ने धीरे-धीरे करके तिजोरी से उड़ाए.लाखों के जेवर-कैश पुलिस ने.नौकरानी...

मुरादाबाद नौकरानी ने धीरे-धीरे करके तिजोरी से उड़ाए.लाखों के जेवर-कैश पुलिस ने.नौकरानी को पति और भाई समेत पकड़ा;4लाख कैश, ज्वैलरी बरामद

मुरादाबाद में एक व्यापारी के घर से नौकरानी ने तिजोरी.से धीरे-धीरे करके 4 लाख रुपए कैश और लाखों रुपए.के जेवर चोरी कर लिए। पता तब चला जब तिजोरी में.रखा व्यापारी की पत्नी का कीमती नैकलेस और दूसरे.गहने गायब हुए। चोरी का एहसास होने पर व्यापारी ने.पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नौकरानी, उसकेपति और भाई को अरेस्ट करके 4 लाख रुपए कैश और.सोने चांदी के जेवर रिकवर किए हैं।थाना.सिविल लाइंस क्षेत्र में टीडीआई सिटी में गोल्डन.गेट के पास रहने वाले शहर के बड़े पेंट्स व्यापारीमनमीत पुत्र जसवेंद्र के घर पर मोरा की मिलक निवासी.घरेलू नौकरानी प्रियंका उर्फ पूजा पत्नी विकास चौधरी.काम करती थी। कुछ समय पहले ही प्रियंका ने यहांकाम शुरू किया था। इस बीच उसने मौका पाकर घर में.रखी तिजोरी से सोना चांदी और कैश चोरी करना शुरूकर दिया।

चोरी का एहसास होने पर व्यापारी मनमीत ने घटना की.सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने मामलेकी छानबीन की तो पता चला कि घर की नौकरानी.प्रियंका उर्फ पूजा ही घर से सामान चोरी कर रही थी।वो अपने पति और भाई को किसी न किसी बहाने से व्यापारी की कोठी पर बुला लेती थी। इसके बाद सोने.चांदी के जेवर और कैश उन्हें छुपाकर दे देती थी।पुलिस ने प्रियंका को पकड़कर सख्ती से पूछताछ कीतो उसने चोरी किए गए 4 लाख रुपए कैश, करीब 400ग्राम वजन के चांदी के 12 सिक्के, एक सोने का हार,नैकलेस समेत करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने.चांदी के जेवर बरामद करा दिए। पुलिस ने चोरी के इन.जेवरात के साथ प्रियंका के पति विकास चौधरी और भाई शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका मूल रूप से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव.महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर की रहने वाली.है। इन दिनों अपने पति और परिवार के साथ मोरा की.मिलक में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। जबकि.उसका भाई शिवम छजलैट थाना क्षेत्र में दूल्हेपुर गांव में.रहता है।प्रियंका ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो जब काम.करने व्यापारी के घर पहुंची तो वहां उसने देखा कि.तिजोरी की चाबी सामने ही पड़ी रहती थी। उसने एक.दिन मालकिन को तिजोरी खोलते देखा तो उसने देखाकि तिजोरी में ढेर सारे गहने और कैश रखा है। यह देखउ.सकी नीयत बिगड़ गई। उसने अपने पति और भाई को.इसके बारे में बताया। तीनों ने योजना बनाई कि तिजोरीसे धीरे-धीरे रकम निकालेंगे।पुलिस का कहना है कि प्रियंका ने पूछताछ में बताया.कि वो मौका पाकर तिजोरी खोलती थी और कुछ कैशव गहने निकालकर तिजोरी बंद करने के बाद चाबी वहीं.किचन में छुपाकर रख देती थी। इसी तरह उसने थोड़ाथोड़ा करके व्यापारी की तिजोरी से रकम और गहने पारकर दिए।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश.किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now