थाना.कुंदरकी क्षेत्र में जमीन के फर्जी बैनामा का मामला.सामने आया है। ग्राम हुसैनपुर हमीर के विनोद कुमार.सिंह पिछले 36 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उनकी.मुरादाबाद-आगरा हाईवे के पास डेढ़ बीघा जमीन है। यह.जमीन उन्होंने बटाई पर हुसैनपुर हमीर निवासी इमरानअली को दी थी।18 अगस्त को अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के सुल्तानपुर.निवासी वीरेंद्र प्रताप, सुलेमान और तीन अन्य लोग.इमरान के पास आए। उन्होंने जमीन का बैनामा.दिखाकर कब्जा करने का प्रयास किया।इमरान ने बैनामे पर जमीन मालिक की जगह किसी.दूसरे व्यक्ति की फोटो देखी। उसे शक हुआ और उसने.तुरंत अमेरिका में विनोद कुमार को फोन किया।विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी को जमीन.बेचने की अनुमति नहीं दी है। बटा.ईदार और जमीन.मालिक का आरोप है कि उनकी गैर.मौजूदगी का फायदा.उठाकर फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया।मुरादाबाद एसएसपी के निर्देश पर कुंदरकी पुलिस नेपांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस.ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर साक्ष्यों केआधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।




