जनपद हापुड़-: हापुड के बछलौता के संस्कार फार्म हाउस में आज राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की मासिक बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान चला रहे जो 31 अक्टूबर तक चलेगा।
राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से प्रभावित हापुड में 50 से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का थामा दामन।
जिसमें समाजसेवी परवेज चौधरी निवासी लुहारी ने भी राष्ट्रीय लोकदल का थामा दामन।
जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर क्षेत्रीय महासचिव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त मिश्रा योगेन्द्र सिंह क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र उर्फ बिट्टू व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने समाजसेवी व किसान नेता परवेज चौधरी लुहारी निवासी को सदस्यता ग्रहण दिलाई।
समाजसेवी परवेज चौधरी अपने साथ कम से कम 25-30 लोगो के साथ राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी व अपने साथियों भी सदस्यता ग्रहण दिलाई।
समाजसेवी परवेज चौधरी ने बताया कि यूपी में बढ़ रहा है राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी का कुनबा समाजसेवी और किसान नेता परवेज चौधरी आरएलडी में हुए शामिल।
आरएलडी पार्टी ज्वाइन होने के बाद परवेज चौधरी ने मीडिया से कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक न्याय किसान और मजदूरों की आवाज को ताकत देने वाली पार्टी की तलाश में थे जो उन्हें रालोद के रूप में मिली है।
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओं से प्रभावित हापुड जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आज सैकड़ों लोग ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने बताया कि हमारी पार्टी अब जिला पंचायत व ग्राम पंचायत को लेकर भी चर्चा करेगी इस बार राष्ट्रीय लोकदल पार्टी भी मैदान में भी अपने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं
जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के टिकट देकर मैदान उतारेगी।
हापुड़ में हर गांव व हर घर जाकर सभी सदस्य बनायेगी।
हापुड़ में राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यकारिणी सदस्य विस्तार बैठक मे सदस्यता अभियान चलाया।
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में आज लगभग 50-60 लोगों सदस्यता ग्रहण की, जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने सभी को रालोद पटका पहनाकर स्वागत किया।
रालोद के पदाधिकारियों ने कहा कि लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़े रहे हैं।
हापुड़ के राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सभी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी को फुल माला व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
परवेज चौधरी के साथ सदस्यता ग्रहण की भूषण शर्मा धर्मेंद्र यादव, इंद्रपाल यादव,कृष्ण चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, कलवा,भूरे,फिरोज, प्रमोद चौहान,शहजाद, आकिल चौधरी,मुकेश चौधरी, शिवम चौधरी, भूरे चौधरी, महिला विनीत चौधरी, सभी ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी
इस अवसर पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त मिश्रा, क्षेत्रीय महासचिव योगेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय सचिव जितेंद्र उर्फ बिट्टू किसान मोर्चा प्रदेश महासचिव मोनू चौधरी जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी महिला मोर्चा हापुड़ जिलाध्यक्ष डाॅक्टर प्रियंका सिंह महिला मोर्चा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष चंचल चौधरी ,परवेज चौधरी भूषण शर्मा पत्रकार,धर्मेंद्र यादव, इंद्रपाल यादव,कृष्ण चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, कलवा,भूरे,फिरोज, प्रमोद चौहान,शहजाद, आकिल चौधरी,मुकेश चौधरी, शिवम चौधरी, भूरे चौधरी, महिला विनीत चौधरी,व समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर गुलजार अली गढमुक्तेश्वर




