Wednesday, February 11, 2026
15.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogपरिजन पर हथौड़ी लेकर दौड़ा बेटा, पिता ने सीने में गोली मारकर...

परिजन पर हथौड़ी लेकर दौड़ा बेटा, पिता ने सीने में गोली मारकर हत्या की, बोला- बेटे से था परेशान…

शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला निजामगंज निवासी चीनी मिल से सेवानिवृत्त सहायक लेखाकार ओमकार गंगवार ने अपने बेटे हर्षवर्धन गंगवार उर्फ चिंटू (32वर्ष) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

सोमवार की रात को बेटे ने हथौड़ी लेकर परिजन को दौड़ाया तो पिता ने गोली चला दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया है।

हर्षवर्धन सुबह से अपने परिजन को तंग कर रहा था। शाम में मकान का लिंटर तोड़ने लगा। इसे लेकर पिता ओमकार गंगवार ने उसे टोक दिया। तब उसने बेल्चा व हथौड़ी लेकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दौड़ा लिया। खुद की जान बचाने को परिजन छिप गए। बताते हैं कि इस बीच ओमकार कमरे में टंगी बंदूक निकाल लाए और बेटे से उलझ गए। छीना-झपटी के दौरान हर्षवर्धन के सीने में गोली लग गई।

उसके सीने से खून की धार बह निकली। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इसके बाद हर्षवर्धन को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण व सीओ ज्योति यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया है।

-हर्षवर्धन आए दिन परिजन से झगड़ा करता था। उसने हथौड़ी से परिजन पर हमला करने का प्रयास किया। झीनाझपटी में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। 

रि० जन सेवा भारत न्यूज़ चैनल सम्पादक श्री मुहीत चौधरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now