प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब को धमकाने का मामला, AIMIM ने एसपी साहब को दिया ज्ञापन
जिला —
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साहब को धमकी दिए जाने और जान-माल पर हमले की साजिश रचे जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, उनके सहयोगी अरविंद राजभर, अरुण राजभर और राज्य मंत्री अनिल राजभर द्वारा टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को उकसाया जा रहा है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र, असंसदीय और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कराया जा रहा है।
AIMIM नेताओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर शौकत अली साहब को न केवल निरूद्ध करने और गोली मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं, बल्कि सार्वजनिक रूप से जूता मारने जैसी बातें कहकर उनकी जान को खतरे में डाला जा रहा है।
जिलाध्यक्ष फ़हीम अहमद कुरैशी शहर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही मुहिम को नहीं रोका गया तो भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उक्त व्यक्तियों पर होगी।




