मुरादाबाद के बिलारी में वाहन चेकिंग के दौरान.पुलिस.कर्मियों पर दुपट्टा खींचने और अभद्रता का आरोप.लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है। महिलाने अब पुलिस पर लगाए गए आरोपों से इनकार कियाहै। यह मामला भाजपा नेता की रिश्तेदार से जुड़ा है।यह घटना 27 अगस्त को बिलारी थानाक्षेत्र में हाईवेपर हुई थी। टीएसआई शनि कुमार और सिपाहीआकाश तोमर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरानअमरपुरकाशी गांव निवासी सतीश कुमार अपनी भाभीललीता के साथ बाइक से जा रहे थे। चेकिंग के दौरानललीता बाइक से गिरकर घायल हो गई थीं।घायल ललीता ने शुरुआत में पुलिस.कर्मियों पर दुपट्टा.खींचने का आरोप लगाया था। महिला भाजपा के नवैनी.पहाड़पुर मंडल के महामंत्री मेघराज सैनी की रिश्तेदारहैं। भाजपा नेता की शिकायत के बाद एसएसपी सतपालअंतिल ने टीएसआई शनि कुमार और सिपाही आकाशतोमर को निलंबित कर दिया था। एसपी सिटी को मामले.की जांच के आदेश दिए गए थे।
मंगलवार को महिला एसपी सिटी कार्यालय पहुंची औरजांच अधिकारी के सामने अपने बयान दर्ज कराए। उसनेपुलिसकर्मियों द्वारा दुपट्टा खींचने या अभद्रता करने कीबात से साफ इनकार किया है। एसपी सिटी के अनुसार,महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और इन बयानों केआधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी.जाएगी।




