बहादुरगढ़। नवनियुक्त थाना प्रभारी धीरज मलिक की टीम से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार,उपनिरीक्षक अनुरोध कुमार,उपनिरीक्षक हरिपाल सिंह,कांस्टेबल रजत शर्मा,कांस्टेबल गजेंद्र शर्मा ने गुरुवार को अमरोहा क्षेत्र से पटाखे लाकर भंडारण कर रहे एक अभियुक्त को उसके घर ग्राम पसवाड़ा से मौके से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से भिन्न प्रकार के तीस कार्टून पटाखा बरामद किए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कुंवर ज्ञानंजय सिंह वी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनीत भटनागर के निर्देशन एवं तथा क्षेत्राधिकार महोदय गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह के पर्यवेक्षण में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों की बिक्री को रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अमरोहा क्षेत्र से पटाखे लाकर भंडारण कर रहे एक अभियुक्त को ग्राम पसवाडा से गिरफ्तार क्या है जिसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 30 कार्टून पटाखे बराबर हुए हैं गिरफ्तार अभियुक्त का नाम गोलू पुत्र महेश निवासी ग्राम पसवाड़ा,थाना बहादुरगढ़ तथा फरार अभियुक्त शिवम् पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम सदरपुर थाना बहादुरगढ़ बताया जा रहा है एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रि० सलीम अहमद




