Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogरामपुर सियासत से पहले सेहत की करें चिंता, नकवी ने सपा नेता...

रामपुर सियासत से पहले सेहत की करें चिंता, नकवी ने सपा नेता आजम खां को दी सलाह

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिना नाम लिए सपा नेता आजम खां पर तंज कसा। कहा कि उन्हें सियासत से पहले सेहत की चिंता करनी चाहिए। आई लव यू मोहम्मद विवाद पर उन्होंने कहा कि विवाद आस्था पर नहीं बल्कि प्रदर्शन के पाखंड पर है।

मुख्तार अब्बास नकवी – फोटो : संवाद

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को बिना नाम लेकर सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सियासत से पहले अपनी सेहत की चिंता करनी चाहिए। नकवी ने कहा कि वैसे तो आजकल किसका सियासी सफर कब किधर का हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।जहां तक उनका सवाल है समाजवादी वसूल के साथ उनका सियासी वजूद जुड़ा है। यह उन पर निर्भर करता है कि वह कौन सा राजनीतिक फैसला करते हैं। इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। आई लव यू मोहम्मद विवाद पर पूछे गए सवाल पर नकवी ने साफ कहा कि इस पर विवाद नहीं है। विवाद तो प्रदर्शन के पाखंड पर है।

उन्होंने कहा कि मुल्क मेरी अस्मिता है और मुसलमान होने के नाते मोहम्मद साहब मेरी आस्था हैं। आई लव यू माय मुल्क, आई लव यू माय मोहम्मद। नकवी ने आगे कहा कि यह आस्था और अस्मिता का प्रश्न है। आस्था और अस्मिता की ताकत को अराजकता की आफत नहीं बनने देना चाहिए।इस तरह के प्रदर्शन के जरिए आस्था और अस्मिता को उद्दंडता और अराजकता का बंधक बनाने की कोशिश से बाज आना चाहिए। इससे पहले नकवी दोपहर बाद रामपुर पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, महासिंह राजपूत, टेकचंद गंगवार, पंकज लोधी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now