Saturday, December 27, 2025
14.1 C
Delhi
Saturday, December 27, 2025
spot_img
HomeBlogरामपुर में मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गौतस्कर जुबेर, घटनास्थल का निरीक्षण...

रामपुर में मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गौतस्कर जुबेर, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी

रामपुर: गोरखपुर बवाल का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पत्रकारों को घटना के बारे में बताते डीआईजी

रामपुर। गोरखपुर में हुए बवाल के मामले में एक लाख रुपये का इनामी गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में एक उप निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जबकि दो गोलियां सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जाकेट पर भी लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए।

शहर के मोहल्ला कोतवाली क्षेत्र के घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रात करीब दस बजे सीओ सिटी जितेंद्र सिंह पुलिस के साथ गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बाइक सवार ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया। गो तस्कर की फायरिंग में गंज थाने में तैनात दरोगा राहुल सिंह व कांस्टेबल संदीप सिंह घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उसकी पहचान घेर मर्दान खां निवासी जुबैर उर्फ कालिया के रूप में की। पुलिस जुबैर को गंभीर हालत में ही जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी मुनिराज जी और डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का भी हाल जाना।

पुलिस मुठभेड़ में जुबैर उर्फ कालिया घायल हो गया था। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जुबैर गोरखपुर बवाल का मुख्य आरोपी है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सीओ जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगी हैं। वह बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस जुबैर का आपराधिक रिकार्ड भी तलाश रही है।- मुनिराज जी, डीआईजीबाइक गिरने के बाद फायरिंग की शुरूचाकू चौराहे के पास जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान जुबैर को पहचान लिया। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगा। इस दौरान उसकी बाइक गिर गई। बाइक गिरते हुए उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं।बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं होता तो सीओ को लग जाती गोली

सीओ बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। आरोपी जुबैर ने जब फायरिंग शुरू की तो पहली गोली सीधे सीओ के वाहन के शीशे में जा लगी। इससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। दूसरी गोली सीओ के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। तीसरी और चौथी गोली सिपाही और दरोगा को छूकर निकल गई जिससे दोनों घायल हो गए।पुलिस की एक गोली जुबैर के सीने में लगीपुलिस की जवाबी फायरिंग में सीधे गोली जुबैर के सीने में लगी। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गोली आरपार हो गई। घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया।जुबैर के दूसरे साथी की पुलिस कर रही है तलाशजुबैर के साथ बाइक चलाने वाले व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि जुबैर रामपुर में है। इसी दौरान सुबह से ही पुलिस जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now