
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शामएक सड़क हादसा हो गया। कुंदरकी डीगरपुर रोड परगांव गुरेर के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवारमां-बेटे को टक्कर मार दी।हादसे में गज़ीपुर निवासी अब्दुल कलाम और उनकी मांरिहाना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों कीमदद से दोनों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल मेंभर्ती कराया गया।अस्पताल में अब्दुल कलाम की हालत गंभीर बताई जारही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गईथी। राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांचशुरू कर दी गई है।




