Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogराष्ट्रीय बजरंग दल ने विजयदशमी पर कियाशस्त्र पूजन: मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं ने.पारंपरिक...

राष्ट्रीय बजरंग दल ने विजयदशमी पर कियाशस्त्र पूजन: मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं ने.पारंपरिक विधि से की पूजा

मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल (महानगर) ने विजयदशमी के अवसर पर सामूहिकशस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजनसंकट मोचन पार्क, विजयनगर में हुआ, जिसमें बड़ीसंख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिलहुए।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार.किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन.सक्सेना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेहुए शस्त्र पूजन की पारंपरिक और सांस्कृतिक महत्तापर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम नेरावण वध से पहले विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कियाथा और यह परंपरा त्रेता युग से चली आ रही है।सक्सेना ने स्पष्ट किया कि विजयादशमी के दिन विजयनक्षत्र के शुभ आगमन पर शस्त्रों का पूजन कर उन्हेंशुद्धऔर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने हिंदू समाजकी सुरक्षा और आत्मरक्षा की वर्तमान आवश्यकता परजोर देते हुए कहा कि शस्त्र पूजन केवल एक धार्मिकक्रिया नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और आत्मसम्मानकी परंपरा है। उन्होंने लोकतंत्र को वर्तमान समय काएक बड़ा शस्त्र भी बताया, जिसका उपयोग अधर्म औरअन्याय को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ताने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा किविजयदशमी धर्म की जीत का प्रतीक है और यह अवसरअधर्म के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर शस्त्रों की सफाई की गई,रोली-चावल-कलावा से उनका पूजन किया गया औरवैदिक मंत्रों के साथ आराधना की गई। कार्यक्रम मेंनगर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थितथे, जिनमें गौरव सैनी ( विभाग महामंत्री), आनंदकुमार प्रजापति (जिला महामंत्री), चरण सिंह (जिलाउपाध्यक्ष), दीप खुराना (महानगर उपाध्यक्ष), महेंद्रसैनी (महानगर उपाध्यक्ष), इशांक भारद्वाज (महानगरउपाध्यक्ष), अभिषेक श्रीवास्तव (महानगर सुरक्षा प्रमुख),अक्षय शुक्ला (महानगर मीडिया प्रभारी) सहित जतिनप्रजापति, कैलाश प्रजापति, कालवेश राजपूत, दिशांत,ओम प्रकाश, राकेश दर्पण, बबलू, सुमित, ओमप्रकाश,आकाश, रमेश, रामपाल, रितिक कुमार, इशांगभारद्वाज, योगेश कश्यप, ऋषभ ठाकुर जैसे कई अन्यकार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।आयोजकों ने नागरिकों से परंपरागत रीतियों का सम्मानकरते हुए कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपीलकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now