
पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.. 2 करोड़ की लूट में था वांटेड UP क़े फिरोजाबाद में रविवार को ₹2 करोड़ की लूट में शामिल मुख्य आरोपी नरेश पंडित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने पंडित को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रविवार दोपहर वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।DIG आगरा ने तत्काल ₹50 हजार का इनाम घोषित किया—जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले के लिए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के दौरान उसे ढेर कर दिया।#UPPolice




