मुरादाबाद हालातो से लड़कर मुरादाबाद की बेटी ने बनाई यू पी सीनियर टीम में जगह, यू पी T20 टीम में हुआ चयन, 8 अक्टूबर को प्रदेशिय टीम की ओर से केरल के खिलाफ मुकाबले में होंगी शामिल ..” मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है ” कहते हैं सपनों की उड़ान तब और ऊंची होती है जब हालात उसे तोड़ने की कोशिश करें, मुरादाबाद शहर की युवा क्रिकेटर निशि कश्यप ने इस कहावत को सच साबित करके दिखलाया है, सड़क हादसे के दर्द और महीनों की चोट के बावजूद निशि ने न केवल मैदान में वापसी की बल्कि अब वह उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला T20 टीम में जगह बनाकर शहर का नाम गौरांवित कर रही है, निशि कीपर बैट्समैन है और महेंद्र सिंह धोनी से इंस्पायर है….बताया जाता है कि निशि कश्यप बीते वर्ष एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी,
दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के बावजूद उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया, हालांकि अपने जुनून क्रिकेट से उन्होंने कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी, लेकिन जैसे-जैसे से सेहत संभलती गई उन्होंने पिच पर लौटने का फैसला लिया, दर्द से जूझते हुए उन्होंने नेट्स पर घंटो पसीना बहाया, निशि ने बताया कि वह समय उसके लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन उनके अंदर क्रिकेट के लिए जो ज़िद व जूनून थी उसने उन्हें फिर से खड़ा कर दिया, निशि अब तक अंदर-19 में 4 साल और सीनियर वर्ग में 3 साल तक राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खेल चुकी है… निशि कश्यप के क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया की निशि न केवल तकनीकि रूप से मजबूत है बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद दृढ़ खिलाड़ी हैं, कोच बदरुद्दीन ने उम्मीद जताई की आने वाले दिनों में निशि निश्चित रूप से भारतीय टीम की ओर से खेलती हुई नजर आएगी, निशि के चयन की खबर मिलते ही परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई, निशि ने बताया कि वह 8 अक्टूबर को प्रदेशी टीम की ओर से केरल के विरुद्ध T20 मैच पंजाब में खेलने जा रही है….@myogiadityanath @BCCIWomen @CMOfficeUP @Comm_Moradabad @DMMoradabad #moradabad




