Wednesday, February 11, 2026
14.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबादःसड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान...

मुरादाबादःसड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ादम

मृतक की फाइल फोटो।

मुरादाबाद के सुरजननगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुई.सड़क दुर्घटना में घायल 54 वर्षीय महिला सर्वेश रानी.की मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरानमौत हो गई। वह कनकपुर सुरजन नगर की निवासी थीं।शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सर्वेश रानी अपने पति सुभाष.सिंह के साथ मंगलवार को बाइक से अपने भाई के घरमलकपुर गांव गई थीं। वहां से घर लौटते समय सुरजननगर- डिलारी मार्ग पर लालापुर पीपलसाना स्थित एक.पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक नेउनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद.बाइक सवार मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में सर्वेश और उनके पति सुभाष दोनों सड़क.पर गिरकर घायल हो गए। सर्वेश के सिर में गंभीर चोटलगने के कारण वह बेहोश हो गईं। घायल सुभाष नेफोन कर अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत.दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को मलकपुरएक चिकित्सक के पास ले गए। सर्वेश की हालत गंभी.रहोने पर डॉक्टर ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया।में

परिजन सर्वेश को मुरादाबाद ले गए और एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। मंगलवार को हुई दुर्घटना के बाद.देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन.उनके शव को बिना किसी कानूनी कार्यवाही के गांवकनकपुर वापस ले आए। शनिवार को उनका अंतिम.संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पति सुभाष सिंह,पुत्री नूतन चौहान और पुत्र पुनीत चौहान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now