मुरादाबाद : ट्रैकॉन कोरियर कंपनी के कर्मचारियों पर नशेड़ी युवकों का हमला, एक घायल — पूरी घटना CCTV में कैदमुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र में ट्रैकॉन कोरियर कंपनी के कर्मचारियों पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। शराब पीने और गाली-गलौज करने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने कर्मचारियों पर जमकर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान एक कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना कंपनी परिसर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ युवक अक्सर रात के समय कंपनी के बाहर शराब पीते और राहगीरों से अभद्रता करते थे। शनिवार रात जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे आक्रोशित हो उठे और पत्थरबाजी करने लगे। हमले में एक कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। SHO मझोला का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। @dgpup @Uppolice @digmoradabad @moradabadpolice #moradabad




