
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ |
मुरादाबाद में मुंडा पांडे में राष्ट्रीय एकता दिवस औरसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘रनफॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़आज सुबह 8:30 बजे जीआईसी मुंडा पांडे के छात्रोंऔर थाना पुलिस के जवानों द्वारा आयोजित की गई।यह प्रतियोगिता मुंडा पांडे थाने से शुरू होकर रिलायंसपेट्रोल पंप तक चली। इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्रोंऔर पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दौड़ पूरी होने के बाद, इसमें शामिल सभी विजेताओंको मेडल देकर सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर मोहितचौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता के संदेश को बढ़ावादेने के लिए यह आयोजन किया गया था और विजेताओंको पुरस्कृत किया गया।




