मुरादाबाद. थाना मूंढापांडे.गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप लेकिन देर से पहुंची पुलिस पर उठे सवाल
मुरादाबाद मूंढापांडे.गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप लेकिन देर से पहुंची पुलिस पर उठे सवाल*थाना मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलारी के मझरे के जंगलो में गौकशी की सूचना से पूरे इलाके में मचा हड़कंप, विश्व हिन्दू महासंघ भारत के पदाधिकारी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचें,विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सूचना देने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की और कुछ संदिग्ध अवशेष बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।विश्व हिन्दू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं का कहना है ।सूत्रों के अनुसार, इस घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।विश्व हिन्दु महासंघ भारत के जिला अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि इलाके में आए दिन संदिग्ध गतिविधियाँ होती हैं, लेकिन पुलिस की गश्त नाममात्र की रहती है।विश्व हिन्दू महासंघ भारत ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में सुस्ती दिखाती है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।लोगों ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।वहीं, विश्व हिन्दू महासंघ भारत ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।विश्व हिन्दू महासंघ भारत की नाराजगी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन देर से पहुंचने पर सवाल बरकरार उठ रहे है,




