Thursday, February 12, 2026
12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद : पंडित नगला रोड पर एमडीए का बुलडोज़र चला, अवैध प्लाटिंग...

मुरादाबाद : पंडित नगला रोड पर एमडीए का बुलडोज़र चला, अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण

मुरादाबाद : पंडित नगला रोड पर एमडीए का बुलडोज़र चला, अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरणमुरादाबाद। शहर और अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग तथा अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को पंडित नगला रोड स्थित लगभग 5 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह (आईएएस) के निर्देशन में प्रवर्तन दस्ते ने जोन-3, सब जोन-19 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यह कार्रवाई की। मौके पर मौजूद टीम ने अवैध प्लाटिंग के सभी चिन्हों को हटाते हुए साफ संदेश दिया कि किसी भी अनधिकृत विकास को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित भूमि मोहम्मद कासिम के स्वामित्व में थी। जिस पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एमडीए की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे 5 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीए अधिकारियों ने बताया कि यह कदम भविष्य में किसी भी अवैध बिक्री या निर्माण को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र और अधिसूचित इलाकों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीए की जनहित अपील प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे भूमि क्रय या निर्माण कार्य केवल एमडीए की अनुमति और विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत ही करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अवैध प्लाटिंग या निर्माण में निवेश करने वाले लोग स्वयं को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए सतर्क रहें। @CMOfficeUP @UPGovt @NagarVikas_UP @spgoyal @Comm_Moradabad @DMMoradabad @MdaMoradabad @mdambup #moradabad

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now