Thursday, February 12, 2026
14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र में गोलीकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ में...

मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र में गोलीकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बीते बुधवार रात हुई युवक नेकपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अमन पुत्र राजू के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका साथी राजा पुत्र गेंदनलाल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की रात थाना मझोला क्षेत्र के प्रीतम नगर मोहल्ले में गगन के भाई नेकपाल (21 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अमन पुत्र राजू, राजा पुत्र गेंदनलाल, गेंदनलाल पुत्र रामप्रसाद, राजू पुत्र गेंदनलाल यादव समेत कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना मझोला में मु0अ0सं0 1066/2025 पंजीकृत किया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कंजीवाली के पीछे खदाना जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।घायल बदमाश की पहचान अमन पुत्र राजू निवासी प्रीतम नगर, थाना मझोला के रूप में हुई, जो नेकपाल हत्याकांड में वांछित था। मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक सफेद रंग की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। @dgpup @Uppolice @adgzonebareilly #moradabad

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now