
सास ने प्राइवेट फोटो क्लिक कर लगा दिया व्हाट्सऐप स्टेट्स.. पुलिस ऑफिस पहुंची ईरानी बहू ने की शिकायतमुरादाबाद के दिवाकर और उनकी ईरानी पत्नी फायजा की प्रेम कहानी अब दहेज़ उत्पीड़न व निजता के उलंघन मे फंस गई है। दिवाकर व फायज़ा ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।फायज़ा का कहना है की….”उनकी सास कुंता देवी ने घर के अंदर चोरी-छिपे उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और कुछ को वॉट्सऐप स्टेटस पर भी लगा दिया। उसको डर है कि उनके पति के पुराने मोबाइल फोन में भी उनकी प्राइवेट तस्वीरें मौजूद हैं जिनका उनकी सास गलत इस्तेमाल कर सकती हैं। इन हरकतों से फायज़ा की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर चोट पहुंची है और उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है।उनकी सास और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें लगातार ताने देते हैं और धमकाते हैं। उनके अनुसार उन्हें बार-बार “तू अपने बाप के घर से क्या लाई है?” कहकर ताने मारे जाते थे। “…बंद करना पड़ा कैफे…दोनों ने मिलकर प्रकाश नगर चौराहे पर “श्री राम पर्शियन कैफे” खोला था…जहां ईरान के पारंपरिक व्यंजन और चाय परोसी जा रहे थे।कैफे में ईरानी चाय, फलाफेल और अन्य पारंपरिक ईरानी व्यंजन लोगों को खूब भा रहे थे.. खास बात यह है कि यहां इस्तेमाल होने वाली सामग्री ईरान से मंगाई जाती थी, जिससे असली ईरानी स्वाद बरकरार रहता है।कैफे में भारत और ईरान के झंडे लगे थे, जो दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक हैं। अब यह कैफ़े भी बंद हो गया है।@Iran_in_India @India_in_Iran




