
मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय में विभिन्न नागरिकों तथा संगठनों दुवारा सम्मानित किया जिन्होंने 10 नवंबर को हुए इनामी बदमाशों के एनकाउंटर में अपनी बहादुरी और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया।

मुरादाबाद)। सोमवार को मुरादाबाद नागरिक सुरक्षा सम्मान के अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह तथा विभिन्न नागरिक संगठनों के पदाधिकारियों,सदस्यों द्वारा, प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश आसिफ एवं उसके साथी दीनू की मुठभेड़ कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद को स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय में विभिन्न नागरिकों तथा संगठनों दुवारा सम्मानित किया जिन्होंने 10 नवंबर को हुए इनामी बदमाशों के एनकाउंटर में अपनी बहादुरी और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। एमएसपी सतपाल अंतिल की कार्यशैली और पुलिस टीम की तत्परता ने उन्हें सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया इस सम्मान के माध्यम से मुरादाबाद में कानून का संदेश आम जनता तक पहुंचा और अपराधों के खिलाफ कार्रवाई की नजीर कायम हुई।




