
मुरादाबाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे आरिश को सकुशल परिजनों से मिलवायामुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा बच्चे आरिश पुत्र मोशीन, निवासी मंदिर वाली गली, करूला जयंतीपुर को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।परिजनों के अनुसार बच्चा अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए थे। मामले की सूचना मिलते ही कटघर पुलिस सक्रिय हो गई और टीम ने खोजबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता और प्रयासों से कुछ ही समय में बच्चे का सुराग लग गया।बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और मुरादाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।@moradabadpolice @wpl1090 @rvspps @adgzonebareilly




